संविधान में इण्डिया शब्द हटाए जाने का समर्थन
 Narottam Mishra

नरोत्तम :कांग्रेस धक्का  गाड़ी नहीं हैं इनके पास नेता

 

संविधान से इंडिया शब्द हटाकर सिर्फ भारत करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई याचिका का मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने  समर्थन करते हुए कहा की | भारत शब्द से आत्मीयता का आभास होता है  | और इसमें बदलाव होना चाहिए  |  उपचुनाव को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा की  कांग्रेस धक्का  परेड  गाड़ी है |  स्टार्ट होने के लिए किसी की मदद तो लेनी पड़ेगी  | उपचुनाव के लिए कॉंग्रेस के पास नेता नहीं हैं | 

गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने संविधान से इंडिया शब्द हटाए जाने का समर्थन किया और कहा की  |  भारत हमारी जननी जन्मभूमि है  | भारत शब्द से आत्मीयता का आभास होता है  |  नरोत्तम मिश्रा  ने बताया की कोरोना को लेकर जून माह में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा |  जागरूकता अभियान में एनसीसी,एनएसएस, जन अभियान परिषद, ओर कम्युनिटी लीडर्स  शामिल रहेंगे |  उपचुनाव में  कांग्रेस द्वारा   प्रशांत किशोर की मदद को लेकर नरोत्तम ने कहा की यह धक्का  परेड  गाड़ी है |  सेल्फ स्टार्ट होने की कोशिश कर रही है | अब सेल्फ स्टार्ट होने होने के लिए किसी की मदद तो लेगी ही  | नरोत्तम मिश्रा ने कहा की उपचुनाव के लिए कांग्रेस ब्राम्हण चेहरा खोज रही है लेकिन उसके पास कोई नेता ही नहीं है | तो ब्राह्मण चेहरा कहाँ से मिलेगा |