कोरोना में हो रहा सुधार 62 % हुआ रिकवरी रेट
 Narottam Mishra

दुकानदारों और सहयोगियों को मास्क जरूरी

उपार्जित गेहूं का 90 % लिया मजदूरों को दिया काम

 

स्वास्थय और गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना को लेकर कहा की  प्रदेश में  कोरोना की स्थिति सुधर रही है |  रिकवरी रेट बांसठ  प्रतिशत तक पहुँच गया है | और अब एक्टिव केसों की संख्या कम हो गई है | नरोत्तम मिश्रा  ने बताया की अब तक उपार्जित गेहूं का  नब्बे प्रतिशत परिवहन कर लिया गया है | इसके साथ ही मजदूरों को काम उपलब्ध कराया   जा रहा है | 

गृह,लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना को लेकर कहा की | प्रदेश सरकार लगातार सुधार की दिशा में आगे बढ़ रही है| कोरोना से डरने की नहीं सावधान रहने की आवश्यकता है | अगर किसी को सपोर्टिंग बीमारी नहीं है तो ये सिर्फ सामान्य फ्लू की तरह है  | ठीक किया जा सकता है  | प्रदेश का  रिकवरी रेट आधे से ज्यादा हो गया है | यानी लगभग 62 प्रतिशत है |  प्रदेश में पांच हजार से ज्यादा मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं  | एक्टिव केसों की संख्या बहोत कम हो गई है  | नरोत्तम मिश्रा ने  बताया की व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालन के लिए  स्वास्थ्य विभाग ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं  | सभी दुकानदारों को मास्क लगाना और सेनेटाइजर का उपयोग करना जरूरी होगा | 

नरोत्तम मिश्रा ने अनाज खरीदने को लेकर कहा की  प्रदेश में अब तक 125 लाख मैट्रिक टन गेहूं उपार्जित किया गया है |  पन्द्रह लाख 57 हजार किसानों से गेहूँ उपार्जित किया गया है | किसानों के खाते में 17 हजार 706 करोड रुपए का भुगतान किया जा चुका है |  उपार्जित गेहूं का  90 प्रतिशत   परिवहन कर लिया गया है | प्रदेश की गेहूं उपार्जन की व्यवस्था पूरे देश के लिए मॉडल बनेगी |  उन्होंने बताया की  मनरेगा के अंतर्गत 24 लाख 22 हजार  310 मजदूरों को काम उपलब्ध कराया गया है  | और  पाँच लाख नए जॉब कार्ड बनाए गए हैं  | नरोत्तम मिश्रा ने  छात्रों के भविष्य को लेकर कहा की  सरकार के लिए छात्रों का हित सर्वोपरि है |