नरोत्तम:नाथ कभी जनता के बीच नहीं गए
 Narottam Mishra

चाणक्य दिग्विजय सिंह और मैनेजमेंट गुरु फेल हुए

कांग्रेस ने नहीं निभाया वादा कैसे देगी जनता वोट

 

स्वास्थय और गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव को लेकर कहा की इस चुनाव में कांग्रेस पूरी तरह साफ़ हो जाएगी |  उन्होंने कहा  की एक चाणक्य पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय  सिंह फेल हो गए  और एक मैनेजमेंट गुरु  निपट लिए | अब कांग्रेस में वैचारिक शून्यता को भरने प्रशांत किशोर को ला रहे हैं | प्रशांत किशोर ने पहले यूपी को निपटाया है  | अब  मध्य प्रदेश की बारी है |  नरोत्तम ने पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ पर भी निशाना  साधा और कहा की कमलनाथ कभी मंत्रालय से नहीं निकले ना ही जनता के सुख दुःख में उनके बीच गए |  कैसे जनता उनको वोट दे देगी | 

उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस में सियासी बयानबाजी जारी है  |  गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पर  निशाना  साधा और कहा की चाहे कोई भी आये इस चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो जायेगा | प्रशांत किशोर को लेकर नरोत्तम ने कहा की उन्होंने पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को निपटाया है  | अब मध्य प्रदेश की बारी है  | नरोत्तम ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को आड़े हाथों लेते  हुए कहा की  एक चाणक्य बनते थे वे फेल हो गए  | और एक मैनजमेंट गुरु निपट लिए  | अब कांग्रेस में वैचारिक शून्यता आ गई है | नरोत्तम ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा की  कमलनाथ कभी बल्लभ भवन  से बाहर नहीं निकले |  ये कभी किसी के सुख दुःख में नहीं दिखे | ना ही पाले में  , ना सूखे में दिखे ,   

नरोत्तम ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा की इन्होने बच्चियों को स्कूटी देने की वायदा किया एक को भी नहीं दिया , बेरोजगारी भत्ता  नहीं दिया  |  कमलनाथ जब जनता के बीच गए ही नहीं तो इनको जनता वोट कैसे दे देगी | कांग्रेस के सोशल मीडिया पर चुनाव लड़ने को लेकर नरोत्तम ने कहा की कांग्रेस सोशल मीडिया में लाडे हम तो मैदान में चुनाव लड़ेंगे  | हम जनता के बीच जाएंगे सेवा करेंगे  |  ये एक भी दिन महामारी में बाहर नहीं निकले और हम एक भी दिन घर में नहीं रुके  | और जनता भाजपा को आशीर्वाद देगी |