ताराचंद ने जताया शिवराज का आभार
 Tarachand Bavaria

13 साल पहले मंधान डेम बनवा के भला किया

 

भाजपा के पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया ने मंधान डेम बनाये जाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के प्रति आभार प्रकट किया | 13 वर्ष पूर्व शिवराज सिंह ने ही इस डेम को बनाये जाने के लिए मंजूरी दी थी | 

परासिया में पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया  | पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया ने   मंधान डेम बनवाने के लिए   नंगे  पैर चलकर जुन्नारदेव से  परासिया आये थे  | क्योकि पानी की समस्या बहुत गम्भीर थी  |  तब बावरिया ने  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से परासिया की जनता के लिए पीने के पानी की मांग के लिए डेम निर्माण का प्रस्ताव रखा था |  तब  डेम निर्माण का रास्ता साफ़ हुआ और 32करोड़44लाख की लागत से ये मंधान डेम बनवाया गया | मंधान डेम को बने  13 वर्ष पूरा होने पर भाजपा के पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया  ने शोसल डिस्टेंसिनग का पालन करते हुए   जनता और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  के प्रति  आभार जताया  और  ऑनलाइन  कार्यकर्ताओ को  सम्बोधित किया  |