डिमरापाल कोविड अस्पताल से 3 मरीज ठीक हुए
 Corona patient discharge

मेडिकल स्टाफ ने ताली बजाकर किया स्वागत  

 

जगदलपुर से एक सुकून देने वाली खबर आई है |  जहाँ कोरोना के तीन मरीज ठीक होकर घर वापस लौट चुके हैं  | डिमरापाल कोविड 19 हॉस्पिटल से पहली बार मरीज स्वस्थ्य होकर घर गए हैं  | 

जगदलपुर में  कोरोना के तीन मरीजों को  डिस्चार्ज किया गया है |  इन तीन मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद इन्हे घर वापस भेज दिया गया   |  अस्पताल से ठीक होकर निकलने पर डॉक्टरों और  हॉस्पिटल स्टाफ ने इनका  ताली बजाकर स्वागत किया  | गौरतलब है की  डिमरापाल कोविड 19 हॉस्पिटल से पहली बार कोरोना के मरीज ठीक होकर निकले हैं  |  इस हॉस्पिटल में  बस्तर व कांकेर जिले के कुल 10 मरीज भर्ती थे  |  बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने जानकारी देते हुए बताया की |  कांकेर जिले के तीन मरीज  ठीक हुए है  | और अभी  7 मरीजों का  इलाज चल रहा  है  |