घरेलू विवाद में महिला ने बच्चियों के साथ जहर खाया
SUISIDE

एक बच्ची और महिला की मौत ,एक बच्ची गंभीर

 

छतरपुर के बकस्वाहा मे पति से  विवाद के चलते पत्नी ने दो बच्चियो  को जहरीला  पदार्थ  खिलाकर खुद भी जहर खा लिया  | महिला और उसकी एक बच्ची की मौत हो गई है | जबकि एक बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है | 

बक्स्वाह में खुदकशी करने वाली महिला  का पति कन्हैया पटेल  काम करने गया था   उसे घर लौटने में कुछ देर  हो गई  |  घर आकर वो मोबाईल पर किसी से देर तक बात करता रहा |  इसी बात पर उसकी पत्नी से विवाद हो गया और  उसके बाद जो हुआ वो दिल दहला देने वाला था  | कन्हैया की पत्नी शिवानी ने अपनी दोनों बेटियों को जहर खिलाकर खुद भी जहर खा लिया | सब को तत्काल अस्पताल ले जाया गया  |  बड़ी बेटी नंदनी  को बकस्वाहा सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया |  ईलाज के लिए जा रही मासूम की रास्ते मे ही मौत हो गई  | जिला अस्पताल पहुँचने से पहले शिवानी ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया  |  वही दूसरी बेटी महक जिसकी उम्र 10 माह का इलाज दमोह जिला अस्पताल  में चल रहा है  | उसकी  हालत  भी नाजुक है  | पुलिस ने मर्ग कायम कर  जाँच शुरू  कर दी है  |