विधायक ने किया कोरेन्टाइन सेंटर का निरीक्षण
 quarantine centers

मजदूरों को मिलेगा मनरेगा के तहत कार्य

 

छत्तीसगढ़ के  स्वास्थ्य मंत्री टी एस  सिंहदेव के निर्देश पर जगदलपुर विधायक ने कोरेनटाइन सेंटर का निरीक्षण किया  | और वहां मौजूद सभी मजदूरों का हालचाल जाना | 

जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने दरभा विकासखंड के  कोरंटाइन सेंटरों का औचक निरीक्षण कर  | प्रवासी मजदूरों  का हाल चाल जाना  |  और  कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है की  प्रवासी मजदूर को हर हाल  में सुविधा उपलब्ध हो  | विधायक ने   प्रवासी मजदूरों  को अपने गाँव में रहकर मनरेगा के तहत कार्य करने और बच्चों को पढ़ाने की सलाह दी  | इस मौके पर मजदूरों ने खाने पीने को लेकर शिकायत की  |  गौरतलब है की विभिन्न प्रदेशों के रेड जोन से आये 118 मजदूरों को कोरेन्टाइन किया गया है  | और प्रशासन द्वारा लगातार हालचाल लिया जा रहा |  कोरेन्टाइन अवधी होने के बाद इन मजदूरों को घर जाने की अनुमति दी जाएगी |