सब्जी व्यापार को लेकर दो लोगों में विवाद
 Murder in broad daylight

 एक सब्जी व्यापारी की चाकू मारकर हत्या

 

छतरपुर मे सब्जी बेचने और खरीदने को लेकर दो सब्जी व्यापारियों  में विवाद हो गया | जिसके बाद दिनदहाड़े एक सब्जी व्यापारी की चाकू  मारकर हत्या कर दी गई  |  आरोपी  अभी फरार बताया जा रहा है  | 

छतरपुर में  मामूली विवाद को लेकर एक व्यापारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई  | छुरेबाजी की  इस घटना से मंडी मे हडकंप मच गया  | बताया जा रहा है की  सिविल लाईन थाना के सटई रोड़ पर  सब्जी बेचने वाले दो व्यापारी बब्लू खान और मुहम्मद शाहरुख राईन मे सब्जी खरीदने और बेचने पर विवाद हो गया |  विवाद इतना बढ़ गया की बब्लू खांन ने गुस्से में  मुहम्मद शाहरुख राईन  पर छूरे से ताबड़तोड़  वार कर दिया | जिसके बाद  घायल शाहरुख को जिला अस्पताल लाया गया  |  जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई   | घटना के बाद आरोपी बब्लू खांन फरार हो गया  | पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर  तलाश शुरू कर दी है |