आर्म्स एक्ट के आरोपी ने बनाया टिक टॉक वीडियो
 TIK TOC

आरोपी को जेल दाखिल करने गए थे  पुलिसकर्मी

आरोपी में नहीं है कानून और पुलिस का खौफ

 

छतरपुर में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है  | इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है  कि  | जेल में दाखिल होने से  पहले एक आर्म्स एक्ट के आरोपी ने टिकटॉक वीडियो बनाया |  और फिर दोस्तों की मदद से उसे वायरल किया |  इस दौरान वहां मौजूद  पुलिस तमाशा देखती रही  |  वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे इस आरोपी  को ना तो कानून का डर है  |  ना ही वहां मौजूद पुलिस वालों का  | 

छतरपुर मे अपराधी बेखौफ हैं | अपराधियों द्वारा  लोगों मे दहशत बनाने के लिये टिक टॉक  का सहारा लिया जा रहा | ताजा मामला छतरपुर के सिविल लाईन थाने का है  |  जहां आर्म्स  एक्ट के आरोपी आकश पटेल को  पिछली छह तारीख को पुलिस ने पकडा था  | जिसे अदालत ने जेल भेज दिया था | लेकिन आरोपी को जब पुलिस हथकड़ी डालकर जेल परिसर ले गई | तभी उसने अपने दोस्तो की मदद से टिक  टॉक  वीडियो बनवाया | और उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी किया |  देखने वाली बात यह है की  जब यह बीडियो बन रहा था ,तब उसके  साथ सिविल लाईन थाने के दो सिपाही मौजूद थे |  इससे पहले भी उसने जेल के बाहर एक वीडियो  बनवाया  था |  और वायरल करवाया था  |  मामले को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए  जांच के आदेश जारी किये हैं| और  थाने के टी आई सहित  दो पुलिस के जवानो को नोटिस जारी कर जबाब मांगा है |