तालाब में डूबने से भाई बहन की मौत
 Death due to drowning in pond

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने

एम्बुलेंस में ना ऑक्सीजन सिलेंडर, ना डॉक्टर  

 

तालाब में डूबने से दो मासूम भाई बहन की मौत हो गई  | बताया जा रहा है की बहन को तालाब में डूबता देख भाई ने  बहन को बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी |  लेकिन फिर भी बहन को नहीं बचा सका |  मगर भाई की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाय जाया गया |  मगर लड़के का दुर्भाग्य ही था की जिस एम्बुलेंस में उसे ले जाया जा रहा था .| उसमे न तो ऑक्सीजन में सिलेंडर की सुविधा थी ना ही डॉक्टर ही था  | और शायद इसी वजह से उसकी मौत हो गई  | 

छतरपुर  के  खेराकसार मे  एक दर्दनाक हादसा सामने आया हैं जिसमे  |  दो भाई बहिन की तालाब मे डूबने से मौत हो गई | बताया जा रहा है की  गयारह साल का अमन और  नौ साल की आयुषी तालाब मे नहाने गये थे |   लेकिन जब आयुषी तालाब मे नहाते समय डूबने लगी तो  |  बहन को बचाने  अमन तालाब मे कूद गया  | लेकिन बहन  को बचा नही सका |  पास ही मौजूद  ग्रामीणों ने जब  दोनो को डूबते देखा तो उन्होंने दोनों को बचाने की कोशिश की  |  लेकिन वह सिर्फ आयुष को बचा सके और जब उसे इलाज के लिए  गौरिहार स्वास्थ्य केन्द्र ले गये तो  | अस्पताल से  डाँक्टर नदारद मिले  | आयुष को   ऐम्बुलेंस  से लवकुशनगर  लाया जा रहा था  |  तभी उसने दम तोड़ दिया  | बताया जा रहा है की एम्बुलेंस में अगर ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था होती तो शायद  उसकी जान बचाई जा सकती थी |  इस घटना ने एम पी के स्वास्थ्य विभाग की बड़े बड़े दावों की पोल  खोलकर रख दी  |  पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू की दी है  |