सलकनपुर में माँ विजयासन मंदिर के खुले कपाट
Salkanpur Kapat

श्रद्धालुओं ने किये दर्शन  नियमों का किया पालन

 

कोरोना महामारी का ऐसा दुष्प्रभाव फैला की भक्तों को भगवन से भी दूर होना पड़ा  | ये महामारी भक्तों में ना फैले इसके लिए सरकार और मंदिर प्रबंधन ने भक्तों के आने पर रोक लगा दी थी  | जो लम्बे इन्तजार के बाद हटा दी गई हैं | अब भक्त भगवन के दर्शन लाभ प्राप्त कर सकेंगे  | लेकिन कुछ नियम बनाये गए हैं जिनका पालन भी करना पड़ेगा |  इसी क्रम में सलकनपुर देवी धाम के पट खुले सुबह 9 से शाम 5 तक खुले रहेंगे  | भक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए माँ के दर्शन कर सकेंगे  |  

सलकनपुर में माँ विजयासन मंदिर के कपाट  खुलने पर विदिशा बुदनी सांसद रमाकांत भार्गव ने भी दर्शन किये  | और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक रखी   | जिसमें जिला (सीहोर)कलेक्टर अजय गुप्ता ,पुलिसअधीक्षक  (सीहोर)शिसेन्द्र चौहान और पूरे  प्रशासनिक अधिकारियों मौजूद रहे |  मीटिंग में मंदिर की उचित व्यवस्था के निर्देश दिये साथ ही मंदिर में शासकीय गाइड लाइन सफलता से पालन करने को भी कहा |   

आज पहले दिन श्रद्धालुओं की भी कमी देखी गई है | दर्शन व्यवस्था में मंदिर के गर्भगृह से दर्शन नही होंगे मंदिर में हाल से दर्शन की व्यवस्था की गई है

 |  इसी के साथ डॉक्टरों की एक टीम भी मंदिर में मौजूद रहेगी जो सभी की जांच के बाद मंदिर में प्रवेश देगी |