बदमाशों ने व्यापारी को मारी गोली
 Day shot

पुलिस ने किया एकआरोपी को गिरफ्तार  

 

 बदमाहों के हौसले इतने बुलंद हैं की |  आपराधिक घटनाओं  पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए मुश्किल होता जा रहा हैं | तीन बाइक सवार युवकों ने एक आभूषण की दुकान में घुसकर व्यापारी पर देशी कट्टे से गोली चला दी |  गोली लगने से घायल  व्यापारी का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है |  वहीं एक आरोपी को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया हैं  |  

छतरपुर में अपराधियों को पुलिस का खौफ नहीं हैं  | यहाँ बदमाश आये दिन कोई ना कोई अपराधिक घटना को बेखौफ अंजाम देते हैं |  ममला  राजनगर के बाजार स्थित सोनी मोहल्ले का है |  जहाँ  पुरानी रंजिश के चलते  तीन युवकों ने  सोने चांदी के आभूषण बनाने वाले महेन्द्र सोनी की  दुकान में घुसकर देशी कट्टे से  महेंद्र को गोली मार दी |  गोली  महेन्द्र सोनी के बायें कंधे के नीचे  लगी |  जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है |  गोली चलाकर हमलावर मोटर साइकिल से भागने लगे तो महेन्द्र के भाई राजेन्द्र ने हमलावरों को रोकने की कोशिश की जिससे हमलावरों की मोटर साइकिल गिर गई  | और उसमे से एक बदमाश पकड़ा गया  | इस दौरान राजेंद्र को भी चोटें आईं  | पुलिस ने मोटर साइकिल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार  कर लिया है  |