मुन्नालाल गोयल:कांग्रेस कर रही ओछी राजनीती
   Munnalal Goyal

भाजपा नेता पर हमला कांग्रेसियों  की साजिश

गोयल मृतक के परिवार से मिलने पहुंचे  थे  

 

ग्वालियर में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने |  उनपर हुए  हमले को कांग्रेसियों की  रची गई हत्या की साजिश बताया है  | गोयल ने हमले को लेकर कहा की कांग्रेस पार्टी ओछी राजनीति कर रही है  | उनकी जमीन खिसक गई है | उन्होंने कहा कांग्रेस ने  वोट बैंक के लिए उनपर हमला करवाया है |  

ग्वालियर में  युवक पारस जौहरी की हत्या पर परिजनों से मिलने पहुंचे सिंधिया समर्थक भाजपा नेता मुन्ना लाल गोयल पर पत्थरों से जानलेवा हमला किया गया |  जिसमें वे घायल हो गए  | गोयल ने बताया कि  हत्या की सूचना के बाद वे बिना गार्ड लिए युवक के परिवार मिलने जा रहे थे |  तभी  जैसे ही सिरोल थाने के पास पहुंचे, वहां पर तीन-चार लोगों ने ईंट-पत्थर से हमला करना शुरू कर दिया |  हमला भी उन पर निशाना लगाकर किया जा रहा था |  उसी समय ड्राइवर ने तेजी से वाहन बैक किया और वहां से निकल गए | इस हमले में उनके सिर पर चोट आई है | और चार टांके भी लगें हैं | गोयल ने हमले के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया और कहा की |  कोंग्रेसी   बौखला गए हैं | उन्होंने कहा जिस वर्ग के लोग सिरोल इलाके में रहते हैं, वे उनके कई वर्षों से समर्थक हैं | और अब कांग्रेसियों को लग रहा है कि यह वोट बैंक उनके हाथ से निकल रहा है |   इसलिए उन्होंने हमले की साजिश रची |