100 बिस्तर अस्पताल की मिली स्वीकृति
  Hospital approval

अस्पताल  के लिए 14 करोड़ का बजट जारी

 

कांग्रेस विधायक सोहनलाल  वाल्मीकि ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कारण परासिया में सौ बिस्तर वाला अस्पताल बनने जा रहा है |  इस अस्पताल को कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते स्वीकृति दी | बीजेपी इस मसले पर राजनीति कर रही है | 

परासिया में विधायक सोहनलाल वाल्मीकि ने बीजेपी पर अस्पताल के नाम पर राजनीती करने का आरोप लगाया और कहा  गत 21 सितंबर 2018 को परासिया में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं  केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जन आशीर्वाद यात्रा में   बगैर स्वीकृति के 100 बिस्तर के अस्पताल का भूमिपूजन किया था  | लेकिन भाजपा के शासनकाल में अस्पताल के लिए कुछ नहीं हुआ |  बाद में जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं सांसद नकुल नाथ ने ना केवल कैबिनेट में 100 बिस्तर के अस्पताल की स्वीकृति दिलाई  | बल्कि 14 करोड़ की राशि अस्पताल भवन निर्माण के लिए और 1 करोड़ 77 लाख की राशि उपकरणों एवं फर्नीचर के लिए स्वीकृत की  |