पोस्टर में सिंधिया का फोटो नहीं लगने पर राजनीति
  Jyotiraditya Scindia

भाजपा ने कहा सिंधिया सम्मानीय नेता ये चूक है

 

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के जन्मदिन  के मौके पर  भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्या सिंधिया का फोटो नहीं लगाए जाने को लेकर अब सियासत शुरू हो गई  है  |   एक तरफ कांग्रेस  ने जहाँ इसे ज्योतिरादित्य का अपमान बताया | वहीं दूसरी ओर भाजपा का कहना  है की सिंधिया बड़े नेता हैं | यह  पोस्टर बनवाने वालों  वालों की त्रुटि  है  |  

कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से कांग्रेस के नेता काफी नाराज चल रहें हैं  | और वे सिंधिया पर जुबानी  हमला करने से नहीं चूकते |  ताजा मामला केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के जन्मदिन का है  |  इस मौके पर भाजपा के बड़े नेताओं के फोटो पोस्टर में  लगाए गए हैं  |  लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया का फोटो गायब  है |  इस पर कांग्रेस नेता  बालेंद्र शुक्ला ने चुटकी लेते हुए कहा की  | ये पोस्टर भाजपा द्वारा लगाए गए हैं | और उसमे सिंधिया का फोटो नहीं लगाया गया तो आम जनता क्या समझे| 

वहीं दूसरी ओर भाजपा के  जिला अध्यक्ष कमल मखीजानी  का कहना है की सिंधिया भाजपा के बड़े नेता हैं |  जिन्होंने पोस्टर लगाए हैं उनको नहीं पता होता कैसा होना चाहिए |  अगर उनके पास पोस्टर आता तो उसमे वे सुधार करवा देते |  पूर्व मंत्री और भाजपा में शामिल सिंधिया समर्थक प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा की  | ज्योतिरादित्य सिंधिया को किसी पहचान की जरूरत नही |  वे जनता की सेवा करते हैं ये छोटी बात है |  प्रदुम्न सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा की  जो लोग  ज्योतिरादित्य सिंधिया के बारे में  बोल रहे हैं |  वे पहले इन्ही सिंधिया के नाम का सिन्दूर माथे में लगाकर घूमते थे | अब वे इसे मिटाने का प्रयास कर रहे |