आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत दो घायल
Lightning death

डायल 100 108 के समय पर नहीं पहुँचाने का आरोप

 

सिंगरौली में आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई  | वहीं दो लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं  | इस मामले में डायल हंड्रेड और 108

की लापरवाही भी सामने आयी | घटना के बाद ये दोनों काफी देर बाद पहुंची  | 

सिंगरौली के  सरई मे  तेज हवा एवं बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया  है  | इसी बीच  आकाशीय  बिजली के चपेट में आने से रेखा जायसवाल  की मौके पर ही मृत्यु हो गई  | और अन्य दो  श्यामवती जायसवाल , राकेश जायसवाल बुरी  तरह से घायल हो गए  | जिनको  उपचार के लिए  सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है  | पीड़ित के परिजनों ने डायल हंड्रेड और 108 के समय पर नहीं पहुँचाने का भी आरोप लगाया  हैं |