सांसद जनार्दन मिश्रा का विवादास्पद बयान
 Janardhan Mishra

महिलाओं बच्चियों को शराब का आदि बताया

 

 

भाजपा सांसद  जनार्दन मिश्रा का एक विवादस्पद   बयान  सामने आया है | उनका कहना है  कि महिलाएं तथा 16 साल की बच्चियां  शराब और कोरेक्स का सेवन कर रही है हैं | पिछले 70 साल में लोगों का डीएनए बदल गया है  | 

रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्र के  एक बार फिर बिगड़े बोल सामने आए  | भाजपा सांसद ने महिलाओं और बच्चियों को शराब और कोरेक्स जैसे नशीले पदार्थ का आदि बताया  | वहीं सांसद ने कहा  कि देश की आजादी के बाद  कांग्रेस के 70 वर्ष के शासन ने लोगों का डीएनए बदल डाला| जिसके बाद सांसद के  आसपास बैठे लोग भी खुद को असहज महसूस करने लगे | सांसद मिश्रा यहीं नहीं रुके  उन्होंने कहा  लोगों का खून गलत हो चुका है | जिसे फिर से बदलने की आवश्यकता है .|  दरअसल केंद्र सरकार की 1 वर्ष की उपलब्धि गिनाने को लेकर भाजपा सांसद ने पत्रकार वार्ता आयोजित की इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए कार्यों का बखान किया तथा कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा |  और तभी   विवादित बयान दे दिया | 

सांसद के  इस विवादित बयान को लेकर के महिला कांग्रेस ने  भगवान भोलेनाथ के मंदिर के सामने थाली बजाकर इसका विरोध किया  | और भगवान भोलेनाथ से  सांसद को सद्बुद्धि देने की प्राथर्ना की |  दूसरी तरफ युवा कांग्रेस ने  चिरहुला मंदिर  में हवन कर सांसद को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की |