मासूम के अंधे क़त्ल का पुलिस ने किया खुलासा
 Death of innocent

पुरानी रंजिश के चलते  पड़ोसी ने की थी हत्या

 

छतरपुर में एक मासूम की कुएं में गिरकर मौत का  पुलिस ने खुलासा कर दिया  | पुलिस ने बताया की मासूम कुएं में गिरा नहीं था  | बल्कि उसी के पड़ोसी ने पुरानी रंजिश के चलते  मासूम की  हत्या कर कुए में फेंक दिया था | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | 

छतरपुर के बमीठा थाने मे मासूम   के क़त्ल  का  पुलिस ने  खुलासा करते हुए  बताया  की मासूम खेलते समय कुएं में नहीं  गिरा था  | बल्कि उसके पड़ोसी ने ही उसकी गला घोटकर  हत्या की | और  फिर कुँए में फेक दिया था | पुलिस ने इस अंधी हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी वीरेंद्र यादव को  गिरफ्तार कर लिया   | गौरतलब है कुछ  दिन पूर्व व्यापारी ओम प्रकाश गुप्ता का  डेढ़ साल का मासूम बिराज शाम को अचानक घर के बाहर से गायब हो गया था  | बाद मे दूसरे दिन बिराज का शव कुँए  मे पड़ा  मिला  | पुलिस ने जब मामले की तहकीकात शुरू की तो पता चला कि घटना के दिन बमीठा मे आधे घंटे बिजली चली गई थी  | इसी का लाभ उठाते हुये वीरेन्द्र यादव ने मासूम के परिवार से पुरानी रंजिश के चलते उसकी  हत्या की थी |