कोरोना मरीजों ने परिवार के लिए बनाया वीडियो
 Corona patient tick talk

हो रहा अच्छा इलाज ,ठीक होकर लौटेंगे घर

 

 

राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज अस्पताल से  कोरोना मरीजों  ने वीडियो बनाकर अपने परिजनों को भेजा है |  जिसमे मरीजों ने बताया है की वे उनकी चिंता ना करें  | अस्पताल में उनका बेहतर इलाज चल रहा है  | वे जल्द ठीक होकर घर आएंगे  | 

छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है |   इसी बीच कोरोना मरीजों  ने अपने परिवारजनो का हौसला बढ़ाने के लिए वीडियो बनाया | जिसमे वे कह रहें हैं की  | किसी को घबराने की जरूरत नहीं |  हम यहां पर सुरक्षित हैं  | हम ठीक होकर घर आएंगे |  कोरोना मरीजों द्वारा  सभी को  संदेश दिया जा रहा है की  कोरोना से डरना नहीं है  | कोरोना से हमें लड़ना है  | और कोरोना की यह जंग हम जीत कर आएंगे  |