आपसी विवाद में एक दोस्त की हत्या
  Shot dead

शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद

 

छतरपुर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई |  बताया जा रहा है की शराब पीने के दौरान दोस्तों में आपस में विवाद हो गया  |  जिसके बाद तीन लोगों ने मिलकर एक की हत्या कर दी | 

छतरपुर में  चंदला थाना के पांडे  पुरवा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई  | हत्या का आरोप मृतक के तीन  दोस्तो पर लगाया जा रहा  है | बताया जा रहा है की  मंगल पटेल के घर चार दोस्तो ने शराब पाटीँ रखी थी | इस पाटीँ मे रामस्वरूप पटेल भी शामिल हुआ था  | शराब पीने के दौरान पानी मांगने को लेकर  दोस्तों मे विवाद हो गया | विवाद इतना बढ़ा  कि मनफू  पटेल ने अपने दोनो दोस्तो की मदद से रामस्वरूप को कट्ठे से गोली मार दी   | गोली लगने की खबर लगते ही रामस्वरूप के परिजन रामस्वरूप को घायल अवस्था मे लवकुशनगर स्वास्थ्य केन्द्र ले गए  | जहाँ इलाज के दौरान रामस्वरूप की मौत हो गई  | पुलिस ने मनफू  पटेल सहित दो दोस्तो पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी  है  |