दिल्ली से आई महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव
   Corona positive

महिला में नही हैं कोरोना के कोई  लक्षण

 

लखनादौन विकासखंड मुख्यालय में दिल्ली से आई एक महिला का सेंपल कोरोना पाजिटिव पाया गया है  |  हालाँकि महिला में अभी तक कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं पाए गए हैं   प्रशासन ने महिला के संपर्क में आये लोगों की पूछताछ शुरू कर दी है | 

सिवनी कलेक्टर राहुल हरिदास ने बताया कि बीते 13 जून को एक महिला दिल्ली से जबलपुर होते हुए लखनादौन पहुंची थी |   जिसके आने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 14 जून को कोरोना सेंपल लिया |  और लखनादौन से यह सेंपल जांच  के लिए जबलपुर भेजा गया था |  जिसकी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव  आई है | बताया जा रहा है की महिला लखनादौन में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी  | तथा धनौरा विकासखंड के ग्राम सलेमा में पहुंचकर उक्त कार्यक्रम में शामिल हुई थी |  रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन द्वारा उक्त महिला के संपर्क को खोजने का प्रयास किया जा  रहा है | बताया जा रहा है  की महिला  में कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए है  |