ग्वालियर में चीन की इको ग्रीन कंपनी का विरोध शुरू
 China protest

कई समाजसेवी संस्थानों ने चीनी कंपनी का किया विरोध

 

गलवान घाटी में चीनी सेना ने धोखे से भारतीय सेना के जवानों पर हमला कर अपनी गन्दी मानसिकता का प्रदर्शन किया था  | जिससे पूरा देश चीन को सबक सीखने की बात कर रहा हैं | ऐसे में ग्वालियर में नगर निगम द्वारा अनुबंधित चीन की इको ग्रीन कंपनी का विरोध भी शुरू हो गया है  | 

भारतीय सेना के जवानो को खोने के बाद से देश में चीनी सामन का वहिष्कार किया जा रहा हैं  |  ग्वालियर में नगर निगम द्वारा अनुबंधित चीन की इको ग्रीन कंपनी का विरोध शुरू हो गया है  | चीन द्वारा भारतीय सैनिकों की निर्मम हत्या से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है  | गलवान घाटी में चीनी सेना ने धोखे में भारतीय जवानों पर हमला किया था |  जिसमें हमारे कई जवान शहीद हो गए थे  |  तब से ग्वालियर में आम लोगों और समाजसेवी संस्थाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है | करीब 4 साल पहले चीन की इको ग्रीन कंपनी ने ग्वालियर नगर निगम में कचरा प्रबंधन का ठेका लिया था |  समाजसेवी संस्थाओं का कहना है कि चीन हमेशा पीठ पर छुरा भोंकने का काम करता आया है |  इसलिए उसके उत्पादों उसकी कंपनियों का पुरजोर विरोध किया जाएगा और नगर निगम पर भी अनुबंध खत्म करने के लिए दवा डाला जाएगा  | क्योंकि चीन भारत से पैसा कमा कर भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा है |  जो कतई सहन नहीं किया जा सकता |  समाज सेवी संस्था के कार्यकर्ता सिटी सेंटर स्थित इको ग्रीन कंपनी के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए जहां एक चीनी नागरिक इस कंपनी में कार्यरत था  | ग्वालियर में रहता था  | धरना प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और एसडीएम को समाजसेवियों ने ज्ञापन सौंपा |  पिछली सरकार के दौरान पीकॉक ग्रीन कंपनी ने देश के कई नगर निगम में अनुबंध के आधार पर कचरा प्रबंधन का ठेका लिया था  |