बंदूक चोर पकडे गए बंदूकें बरामद
 Gun theft revealed

एक बंदूक चोर अब भी गिरफ्त से दूर

 

छतरपुर पुलिस ने बंदूक चुराने वालों का खुलासा किया है | पुलिस का मानना है ये शातिर चोर बंदूक चुरा कर  इनके जरिये अपराधों को अंजाम देते थे   ...  

छतरपुर की कोतवाली  पुलिस ने 7 साल पूर्व परिहार गन हाउस से हुई बंदूको की चोरी का आज खुलासा कर दिया  | एसपी  कुमार सौरभ ने   खुलासा किया, कि  17 अगस्त 2013 में परिहार गन हाऊस से बारह बोर  315 बोर सहित अन्य बोर की कुछ बंदूके चोरी हो गई थी  | जिसे शमीम  उर्फ छोटू खान    राजू नट, नवाब नट  ने चोरी  किया था | चोरी के आरोप  में शमीम उर्फ छोटू व राजू नट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है  | वहीं नवाब नट अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है |