बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
 Congress party protest

सिद्धार्थ तिवारी:लगान वसूल रही सरकार

 

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों पर  कांग्रेस ने रीवा में  विरोध प्रदर्शन किया  | कांग्रेसी नेताओं ने  साइकिल से भ्रमण किया तथा  डीजल और पेट्रोल के दामों को कम करने के लिए राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को पत्र सौंपा, |  इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा,| कांग्रेस नेता सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि अंग्रेजों की भांति लोगों से लगान वसूला जा रहा है, | 

देश में इन दिनों पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं | इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है और लोग परेशान हो रहे हैं  |  परंतु सरकार को इसकी कोई चिंता ही नहीं है और हर रोज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते जा  रहे हैं |  रीवा में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को देखते हुए  कांग्रेस पार्टी के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया  | कांग्रेसी नेताओं ने शहर भर में साइकिल यात्रा निकाली,| कुछ कांग्रेसी नेता साइकिल से सफर करते रहे तो कुछ ने पैदल ही   विरोध प्रदर्शन किया  |  कांग्रेस नेता सिद्धार्थ तिवारी ने विरोध जाहिर करते हुए सरकार पर अंग्रेजों की भांति लगान वसूलने का  आरोप लगाया  ... कांग्रेस नेता ने कहा समूचे विश्व में कच्चे तेल की कीमत घटी है  | जिसके कारण अन्य देशों में पेट्रोल और डीजल के दाम कम है मगर यहां पर सरकार के द्वारा कोरोना काल में लोगों को परेशान किया जा रहा है. |