किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म
  Gang rape

पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

 

सिंगरौली में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है  | किशोरी के साथ उसके परिचित लड़कों ने ही इस घटना को अंजाम दिया  इस मामले के सामने आते ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है  | 

मोरवा थाना क्षेत्र के चतरी  गांव के सूनसान जगह  पर एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है | किशोरी के परिचित लड़कों संजय साकेत और विनोद साकेत ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया | और मौके से फरार हो गए |  पीड़ित लड़की  ने अपने परिवार जनों को  इस घटना की जानकारी दी और पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई | लड़की की निशानदेही के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया  गया है |  पीड़िता बाजार से सामान ले कर घर लौट रही थी | तभी रास्ते में इन दोनों परिचित युवकों ने युवती का रास्ता रोका और सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया  |