चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन
 Chinese goods boycott

चीनी सामानों के बहिष्कार की अपील

 

चीन की कायराना हरकतों के विरोध में  रीवा में हिन्दू संगठनों  और कई  सामाजिक संस्थानों ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का  पुतला दहन किया | और स्वदेशी स्वाबलंबन अभियान के तहत चीनी सामानों के बहिष्कार की अपील की | 

भारत चीन सीमा विवाद के चलते पूरे देश मे चीन का विरोध शुरू हो गया है |  रीवा में हिन्दू संगठनों ने स्वदेशी स्वाबलंबन अभियान चलाया | जिसमे लोगों से  चीनी सामानों का बहिष्कार करने की अपील की गई |  इसके साथ ही  चीन के राष्ट्रपति  शी जिनपिंग का विरोध करते हुए पुतला दहन किया गया | संगठनों ने  चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की | और हिंदी चीनी बाय बाय का नारा दिया |  संगठन के कार्यकर्ताओं ने लोगों से चीनी सामान का उपयोग ना करने की अपील की | हिन्दू संगठनों का कहना है कि भारत मे  चीनी उत्पादों का उपयोग बहोत ज्यादा हो रहा है  | जिसको बंद करना होगा | चीन को आर्थिक तौर पर कमजोर करना होगा  | चीन द्वारा बनाई गई वस्तुओं के उपयोग से चीन को फायदा होता है | और वह इसका उपयोग हमारे भारतीय सैनिकों के खिलाफ कर रहा है  |  देश मे स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ाने के साथ ही आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है | इस दौरान कई व्यपारिक संगठनों ने भी चीन के सामान का बाय काट करने की बात कही |