बस्तर के मोस्टवॉंटेड की सूचि
MOST WANTED LIST

ये सभी हैं हिंसक नक्सलवादी

 

बस्तर पुलिस ने  बस्तर के   MOST WANTED की सूची जारी कर दी है | ये सभी हिंसा फैलाने वाले देश विरोधी माओवादी नक्सली हैं  जो बस्तर का विकास होने देना नहीं चाहते हैं | 

गत पांच दशकों से बस्तर क्षेत्र की शांति व्यवस्था एवं विकास के विरोध में माओवादी संगठन  अनेक हिंसात्मक घटनाओं को अंजाम  दे चुके हैं  |  ये राष्ट्रविरोधी तत्व नहीं चाहते कि बस्तर देश के साथ तरक्की कर पाए  | छत्तीसगढ़ राज्य गठन के पश्चात अब तक नक्सली हिंसा में 1800 से अधिक जनहानि हुई एवं करोड़ों की शासकीय एवं निजी सम्पत्ति की क्षति हुई  है |  लेकिन बस्तर की शांतिप्रिय जनता माओवादियों की विकास विरोधी एवं मानव विरोधी चेहरा की पहचान करते हुए उनका साथ छोड़कर शासन - प्रशासन एवं सुरक्षाबलों से सम्पर्क में आकर क्षेत्र में विकास कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है  |  इस दौरान अनेक स्थानीय युवक - युवती माओवादी संगठन से मोहभंग होकर समाज की मुख्यधारा में जुड़कर एक सामान्य जीवन जी रहे हैं  | ऐसे में राष्ट्र विरोधी नक्सलियों से  बस्तर  को नक्सल आतंक से मुक्त करने  के लिए पुलिस ने  माओवादियों  की Profile तैयार की है |  पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज  सुंदरराज पी. ने  माओवादियों की  Most Wanted  सूची जारी करते हुए क्षेत्रवासियों से उनके संबंध में जानकारी  देने की अपील की है |  पुलिस  ने आश्वस्त किया  है कि माओवादियों के संबंध में जानकारी देने वाले व्यक्तियों का नाम, पता  गोपनीय रखा  जाएगा  | और  उनके ऊपर घोषित ईनाम राशि सूचना देने वाले व्यक्तियों को वितरित की  जाएगी  |