Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
सीएम बघेल से नहीं मिल पाया तो आग लगाई

बेरोजगारी से परेशान था धमतरी का युवक

 

बेरोजगारी से परेशान युवक जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नहीं मिल पाया  तो उसने खुद को आग लगा ली |  युवक के आग लगते ही मुख्यमंत्री निवास पर अफरा तफरी मच गई |  70 फीसदी जल चूका ये  युवक  अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है  | 

रायपुर में सीएम आवास में उस समय अफरा तफरी मच गई जब सीएम हाउस के पास एक युवक ने अपने आप को आग के हवाले कर दिया  | ये  युवक 70 फीसदी जल चुका है |  युवक को झुलसाता देख सुरक्षाकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया  | शरीर पर धधकती लपटें लिए युवक तड़प रहा था  | मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने मिट्टी और कपड़े से आग बुझाई और एंबुलेंस से युवक को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा | युवक मूलत: धमतरी के तेलिनसट्टी का रहने वाला है |  युवक का नाम हरदेव सिन्हा है और  वह बेरोजगार  है | रोजगार की मांग को लेकर वह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलना चाहता था | सुरक्षाकर्मियों ने  उसे अंदर  नहीं जाने  दिया |  गुस्से में आकर उसने खुद को आग लगा ली  | 

 

MadhyaBharat 1 July 2020

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.