कांग्रेस ने मनाया काला दिवस
  Black day

सरकार गिरने के 100  दिन

 

कांग्रेस ने कमलनाथ सरकार के गिरने के सौ दिन पूरे होने पर काला दिवस मनाया और इसे लोकतंत्र की हत्या  करार दिया |  इस मौके पर कांग्रेस  नेताओं ने काली  पट्टी बांध कर  काले गुब्बारे  छोड़ कर विरोध जताया | 

भोपाल के बैरागढ़ में ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने  भाजपा के खिलाफ काला दिवस मनाया गया  .. कांग्रेस नेताओं ने कहा लोकतंत्र की हत्या कर प्रदेश में भाजपा ने कांग्रेस की सरकार गिराई थी | इसलिए काला दिवस मनाया जा रहा है |  ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नानक चंदनानी के नेतृत्व में संत नगर में मुख्य चौराहे पर  कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांध कर काले गुब्बारे छोङकर  भाजपा के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया |  कांग्रेस नेताओं ने कहा भाजपा ने  कई  बार जनता के जनादेश का अपमान किया है  | भाजपा सदैव  प्रदेशों में जनता द्वारा चुनी ही सरकारों को गिराकर उन प्रदेशों में अपनी सरकारें बनाकर संविधान और लोकतंत्र की हत्या करती आई है  |