आग लगाने की धमकी देता है कांग्रेस अध्यक्ष
 KHULEAAM DHAMKI

जुन्नारदेव कांग्रेस अध्यक्ष का वीडियो वायरल

 

छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव कांग्रेस अध्यक्ष  का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमे वो सरेआम प्रशासन को धमका रहे हैं कि आग लगा देंगे शहर में | हालाँकि इसके बावजूद अब तक इस कांग्रेस नेता के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है |      

जुन्नारदेव के कांग्रेस अध्यक्ष ने विधायक की मौजूदगी में शहर को आग लगाने की धमकी प्रशासन को दी है | कांग्रेस नेता ने यह धमकी  पुतला दहन के दौरान दी |  जुन्नारदेव कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम तिवारी का  यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है | जिसमे कांग्रेस विधायक सुनील उइके भी मौजूद है | 

सरेआम  विधायक की मौजूदगी में कांग्रेस अध्यक्ष ने शहर को जलाने की धमकी प्रशासन को दे डाली जिसके बाद भाजपा ने विरोध करते हुए बिना अनुमति के पुतला दहन और शहर को जलाने की धमकी के विरोध में ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग प्रशासन से की है  | लेकिन प्रशासन ने कांग्रेस नेता की धमकी पर कोई एक्शन नहीं लिया है |