कांग्रेसी नेता की जुबान फिसली
   Slippery tongue

कहा कमलनाथ को बर्खास्त करो

 

कांग्रेस के काला दिवस पर कोंग्रेसियों की जुबान फिसल गई ऐसे में कहीं कमलनाथ मुर्दाबाद के नारे लगे तो कहीं कांग्रेस नेता ने कमलनाथ को बर्खास्त करने की बात कह दी  | 

सिंगरौली में भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काला दिन मनाया  | बैढ़न में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवराज सरकार का विरोध करते हुए कमलनाथ मुर्दाबाद का नारा लगाया साथ ही कांग्रेस के शहर  जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह चंदेल की  जुबान फिसल गई और  उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने भाषण में कहा कि कमलनाथ को बर्खास्त कर देना चाहिए | 

इस के बाद भारतीय जनता पार्टी के सिंगरौली के अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल  ने कहा की कांग्रेस के  अरविंद सिंह चंदेल द्वारा हमेशा भारतीय जनता पार्टी के हित के लिए कार्य किया जाता रहा है  | उनके कार्यक्रम में कमलनाथ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए एवं कमलनाथ को बर्खास्त करने की बात कही गई वह कोई बड़ी बात नहीं  | ये वीडियो  सोशल मीडिया पर  वायरल हो रहा है | 

दूसरी ओर नवनीत शहर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह ने  कहा कमलनाथ के नारे लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के लोकतंत्र के हत्यारों को नारा लगाते हुए   और  इंटरव्यू में मेरी जुबान फिसल गई और शिवराज की जगह कमलनाथ जी का नाम आ गया | हालांकि अगर पूरा इंटरव्यू आप देखेंगे तो आपको समझ आएगा  |