Since: 23-09-2009
उपचुनाव में पूरी 24 सीटें जीतेंगे
एमपी में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश में 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा की जीत होगी | यह मंत्रिमंडल विस्तार नहीं बल्कि जिम्मेदारी दी गई है | उपचुनाव भाजपा जीतेगी सभी जनसेवकों की जीत होगी | उन्होंने कहा भ्रष्टों की सरकार जो 15 महीने चली उसको मुंहतोड़ जवाब मिलेगा | ज्योतिरातदित्य सिंधिया ने कहा कि कोरोना काल के दौरान मैं भले ही ग्वालियर-चंबल अंचल में नहीं था, लेकिन सभी कार्यकर्ताओं के संपर्क में था | सिंधिया फाउंडेशन के द्वारा लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया गया | इसी बीच विदेश में फंसे कई लोगों को हम वापस देश लेकर भी आए हैं | उन्होंने कहा उपचुनाव बीजेपी जीतेगी | हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं | उन्होंने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को कहा कि टाइगर अभी जिंदा है | मध्य प्रदेश में गुरुवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी, राज्यवर्धन सिंह, बृजेंद्र सिंह यादव | प्रभुराम चौधरी, महेंद्रसिंह सिसोदिया, सुरेश धाकड़ (राठखेड़ा), ओपीएस भदौरिया, गिर्राज दंडोतिया को मंत्री बनाया गया है | इसके पहले मंत्रिमंडल में तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को मंत्री बनाया गया था |
MadhyaBharat
3 July 2020
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|