केंद्र की मोदी सरकार का पुतला दहन
 Modi government effigy burning

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

 

महंगाई से आम लोग परेशान हैं | ऐसे में कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है | बस्तर में कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में मोदी सरकार का पुतला जलाया | 

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल डीज़ल मे बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में विधायक  रेखचन्द जैन व राजमन बेंजाम के नेतृत्व में मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया  |  जिसमें दरभा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारीगण उपस्थित थे..इस पूरे आयोजन मे खास बात यह थी कि पुलिस पुतला दहन के समय वहीं पर मौजूद थी | कांग्रेस ने कहा केंद्र सरकार की जान विरोधी नीतियों के खिलाफ उसका आंदोलन जारी रहेगा  |