भोलेनाथ के प्रिय दिन से सावन की शुरुआत
 Sawan Monday

मंदिरों में सोशल डिस्टेंस के साथ प्रवेश  

 

सवान का महीना शुरू हो गया है  |  यह संयोग है कि भोलेनाथ के सबसे प्रिय दिन सोमवार से सावन मास की शुरुआत  हुई है  |  सावन माह के पहले  दिन  प्रमुख शिव मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई  | इस बार कोरोना संक्रमण के चलते श्रद्धालु उचित शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए ही भगवान के दरबार में प्रवेश और दर्शन कर पा रहे हैं  | मंदिरों में शिव पूजा व अभिषेक  पुजारी ही संपन्न  कर रहे हैं  | 

पंडित ओमप्रकाश शास्त्री व पुजारी पंडित रत्नेश शस्त्री ने बताया कि श्रावण माह की शुरुआत उत्तराषाढ़ा नक्षत्र व वैधृति योग में  हुई  | इस माह में अद्भुत संयोग के साथ 36 योग बन रहे हैं  |  हिंदी पंचांग के अनुसार इस बार सावन में 5 सोमवार हैं |   इस महीने में भगवान शिव का श्रद्धापूर्वक पूजन करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं  | भोपाल के छोला रोड विश्राम घाट में स्थापित और भोपाल के राजा कहे जाने वाले भगवान मुक्तेश्वर महाकाल की सावन माह में रोजाना सुबह 5 बजे भस्म आरती और अलौंकिक श्रृंगार किया  जा रहा है  | गुफा मंदिर में हर साल सावन का मेला लगता है, लेकिन इस बार न तो मेला लगेगा और न ही झूले डलेंगे  | शिवालय में जल चढ़ाने के लिए सीमित संख्या में ही भक्तों को प्रवेश दिया जाएगा | परिसर में सभी उचित शारीरिक दूरी बनाए रख रहे हैं  |  श्री बड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति द्वारा श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर श्रावण महोत्सव के दौरान बाबा बटेश्वर का आलौंकिक श्रृंगार किया  गया   |