महिला की जमीन पर दबंगों ने किया कब्ज़ा
 Occupy the land

महिला ने लगाईं मुख्यमंत्री से मदद की गुहार

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी आपके राज में आपकी एक बहन और चार भांजियां  न्याय चाहती हैं |  दबंगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है और उन्हें खेत तक नहीं जोतने देते हैं  | चार साल से ये हर जगह अपनी गुहार लगा चुके हैं |  लेकिन इनकी सुनने वाला कोई नहीं है | क्या आप अपनी इन भाजियों और बहन की मदद कर पाएंगे  या दबंगों के आगे नतमस्तक हो जायेंगे | 

एम पी  के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की महिलाओं एवं बेटियों  को लेकर  काफी गंभीर होने का दावा करते हैं | लेकिन इसके बावजूद पिछले चार सालों से एक महिला और उसकी चार बच्चियां न्याय पाने के लिए भटक रही हैं |  छतरपुर जिले के ग्राम बरेठी में विधवा महिला विमलेश राजा की सिंचित जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है|  जिसके कारण विधवा महिला विमलेश राजा अपनी   नाबालिग बेटियों को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट कर न्याय की गुहार लगा रही है  | मगर उसकी सुनने वाला कोई नही  | अब ये पीड़ित  महिला अपनी बेटियों को लेकर एसपी कार्यालय पहुँची और एसपी सचिन शर्मा को शिकायती आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई साथ ही मीडिया के माध्यम से प्रदेश की बेटियों के मामा एवं महिलाओं के भाई कहे जाने  वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा ही मेरी मदद करो भैया शिवराज  | 

पीड़ित महिला का कहना है कि  जंग बहादुर सिंह, रामराजा सिंह,बृजेंद्र सिंह,आशीष प्रताप सिंह, रणधीर सिंह से मेरी जमीन को मुक्त कराएं ताकि उससे होने वाली आमदनी से बेटियों का भरण-पोषण हो सके |  विमलेश राजा की चार एकड़ खेती की जमीन है जिस पर उनके पति रविन्द्र पाल सिंह परमार खेती किया करते थे | मगर चार साल पहले बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई  और खेती की जमीन पर विमलेश राजा द्वारा खेती कराने का प्रयास किया गया  | मगर परिवार के कुछ लोगो द्वारा विरोध करते हुए कब्जा कर लिया  |  उधर एसपी को शिकायती आवेदन देने के बाद उसे एक बार फिर आश्वासन मिला है कि जल्द ही खेती की जमीन से कब्जा मुक्त कराया जाएगा और जिनके द्वारा विवाद उत्पन्न किया जा रहा है उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी  |