सरकार बदली तो बदले शेरा के सुर
 Change the tone of shera

शेरा मेरी ख्वाहिश हैं की मैं मंत्री बनू  

 

कांग्रेस की सरकार में मंत्री बनने की ख्वाहिश रखने वाले निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा अब भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं | साथ में इशारा भी कर रहे हैं की वे इस सरकार में भी वे मंत्री बनने का मन रखते हैं  | 

कांग्रेस की सरकार का समर्थन करने वाले और पूर्व मुख्यमंत्री कमल के नजदीकी होने का दावा करने वाले |  शेरा अब बदले - बदले से नजर आ रहे हैं  | वे कहते हैं की कौन नहीं चाहता मंत्री बनना | मैं भी चाहता हूँ की मैं मंत्री बनू  | मेरी खवाहिश हैं की मैं मंत्री बनू  | मंत्री बनने के बाद जयादा पावर होगी  | अभी mla हूँ तो इतनी पवार हैं|  इतने बड़े बड़े काम करवा रहा हूँ | मैं सरकार के साथ हूँ |  सरकार मेरा साथ दे रही हैं |  मेरे क्षेत्र में काम करा रही हैं |  और खुशखबरि यह हैं की बुरहानपुर मध्यप्रदेश का ऐसा जिला हैं जहाँ 2021 तक पीने का पानी नल के दवारा घर - घर  दिया जायेगा जिसमें सरकार ने तीन हजार रूपये का प्रोपीजन रखा हैं  | निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा के इस अंदाज से साफ हो चूका हैं की वे जिसकी सरकार होगी यानि जिसका पलड़ा भरी होगा वे उसके साथ होंगे  |  और मंत्री बन गए तो पॉवर में होंगे  |