Since: 23-09-2009
पुलिस की गाडी के एक्सीडेंट के बाद भागा
विकास के एनकाउंटर से उठे कई सवाल
कल उज्जैन में किया था विकास ने समर्पण
उत्तर प्रदेश के मोस्टवांटेड विकास दुबे का एनकाउंटर हो गया है | विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर ले जाते समय यूपी एसटीएफ की टीम की एक गाड़ी पलट गई | ऐसे में मौका पाकर विकास दुबे ने एक घायल पुलिसकर्मी का हथियार ले कर भागने की कोशिश की | दोनों तरफ से फायरिंग हुई | विकास दुबे को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई | मुठभेड़ में विकास दुबे की कमर और सीने में करीब 4-5 गोलियां लगी |
गैंग्स्टर विकास दुबे ने गुरूवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर में एक तरह से आत्मसमर्पण किया था | देर शाम यूपी पुलिस की टीम उसे उज्जैन से कानपुर के लिए ले कर निकली और आज सुबह विकास यादव मुठभेड़ में मारा गया | यूपी पुलिस की माने तो विकास दुबे आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने के मामले में फरार था | उस पर पांच लाख का इनाम घोषित किया गया था | मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के पश्चात पुलिस व एसटीएफ टीम आज उसे कानपुर ला रही थी | तभी कानपुर में भौंती के पास पुलिस का वाहन दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गया, जिससे उसमें बैठे अभियुक्त व पुलिस जन घायल हो गये | इसी दौरान विकास दुबे ने घायल पुलिस कर्मी की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की | पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उसे घेर कर आत्मसमर्पण करने हेतु कहा गया किन्तु वह नहीं माना और पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगा | पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी फायरिंग की | जिससे दुबे घायल हो गया | जिसे तत्काल ही ईलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान विकास दुबे की मृत्यु हो गयी |
इससे पहले विकास दुबे के उज्जैन से गिरफ्तार किए जाने के बाद गुरुवार रात उसकी पत्नी रिचा बेटे के साथ लखनऊ में अपने मकान के पास से पकड़ी गई| डायल 112 पर स्थानीय लोगों ने रिचा और उनके बेटे को देखकर फोन किया था | इस बीच एसटीएफ की टीम भी वहां पहुंच गई और कृष्णा नगर पुलिस की मदद से रिचा को गिरफ्तार कर लिया | इससे पहले कृष्णा नगर पुलिस ने विकास के नौकर महेश को गिरफ्तार कर एसटीएफ के हवाले कर दिया था |
MadhyaBharat
11 July 2020
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|