कमलनाथ को पहले नहीं आई ग्वालियर चंबल की याद
Pradhuman Singh TOMAR

प्रद्युम्न सिंह तोमर के निशाने पर कमलनाथ

 

 

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के केबीनेट मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने  कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि जब वे मुख्यमंत्री थे तब उन्हें ग्वालियर चंबल की याद नही आई आज जब उन्हें वोट लेने है तो यहां  पड़ाव  डालने आ रहे हैं | 

केबीनेट मंत्री बनने के बाद  प्रद्युम्न सिंह तोमर पहली बार ग्वालियर  पहुंचे   तो सबसे पहले वह   माधवराव सिंधिया और राजमाता विजयाराजे सिंधिया को पुष्पांजलि अर्पित करने छत्री गए  | उन्होंने आगामी उपचुनाव की चुनौती पर कहा आज कोरोना बड़ी चुनोती हैं लेकिन बीजेपी सरकार विकास पर विश्वास रखती है और उपचुनाव में जनता उसी का चुनाव करेगी  |  केबीनेट मंत्री तोमर ने उपचुनाव में ग्वालियर को अपना मुख्यालय बनाने पर कांग्रेस और कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा जब कमलनाथ मुख्यमंत्री थे तब उन्हें ग्वालियर चंबल की और यहां के विकास की याद नही आई  | एक बार भी वे यहां नही झांके   |  आज जब वोट की जरूरत हैं तो वे खुद यहां डेरा डालेंगे लेकिन जनता सब जानती हैं उनको सही जबाब देगी |