रेत माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा
Illegal sand transport

तीन ट्रेक्टर के साथ छह लोग पकडे गए

 

सिंगरौली में पुलिस ने रेत माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है | पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए | रेत का अवैध परिवहन करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है | 

सिंगरौली  के  कोतवाली थाना प्रभारी अरुण पांडे ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए  तीन ट्रैक्टर जप्त करने के साथ ही रेत परिवहन मे शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.| कोतवाली थाना क्षेत्र के  मझौली गांव के नाले से अवैध रूप से  ट्रैक्टर  द्वारा  रेत परिवहन की जानकारी मुखबिर से पुलिस को  मिली थी पुलिस ने  छापामार  कार्यवाही करते हुए 6 आरोपियों को ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया  |