शिवराज के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा
 Shivraj Singh Chauhan

नरोत्तम मिश्रा फिर सबसे वजनदार मंत्री

 

इस बार मंत्रियों को विभाग बाँटने में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पसीना आ गया  | इस बार भी शिवराज के मंत्रिमंडल में सबसे डॉ नरोत्तम मिश्रा सबसे ताकतवर मंत्री बन के उभरे हैं  | मिश्रा को   गृह, जेल विधि विभाग के साथ  संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया है  | 

बड़ी और लम्भी मशक्क्त के बाद शिवराज सिंह ने अपने मंत्रियों को विभाग का बंटवारा किया  | ये पहला मौका है जब सिर्फ विभाग वितरण के लिए मुख्यमंत्री को भोपाल से दिल्ली तक दौड़ भाग करना पड़ी  | सिंधिया समर्थक मंत्रियों को बड़े विभाग चाहिए थे | इसी को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की परेशानी बढ़ी हुई थी  | सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सामान्य प्रशासन ,जनसम्पर्क  विभाग अपने पास रखा है  | वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के मंत्रियों को भी महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं | रविवार देर रात विभागों  का बंटवारा हुआ  | इसके बाद  मंत्रियों को दिए गए विभागों की लिस्ट राज्यपाल के पास अनुमोदन के लिए भेजी गई  | सीएम शिवराज सिंह चौहान ने  सामान्य प्रशासन, नर्मदा घाटी विकास, विमानन ,जनसम्पर्क और ऐसे समस्त विभाग जो किसी को ना सौपे गए हों अपने पास रखे हैं | शिवराज के बाद नरोत्तम मिश्रा सबसे शक्तिशाली मंत्री के रूप में सामने आये हैं | नरोत्तम मिश्रा  को  गृह, जेल और संसदीय कार्य, विधि विभाग दिया गया है | गोपाल भार्गव  को लोक निर्माण विभाग, कुटीर और ग्रामोद्योग | तुलसी राम सिलावट को  जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास |  विजय शाह को   वन विभाग  |  जगदीश देवड़ा  को   वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी  |   बिसाहू लाल सिंह  को  खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण |  यशोधरा राजे सिंधिया : युवा एवं कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार |  भूपेंद्र सिंह को   नगरीय विकास एवं आवास |  मीना कुमारी मांडवे को  आदिम जाति कल्याण, अनुसूचिता जाति कल्याण  |  कमल पटेल   को किसान कल्याण एवं कृषि विकास  ,|  एंदल सिंह कंषाना  को  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी  | गोविंद सिंह राजपूत को  राजस्व एवं परिवहन  |  बृजेंद्र प्रताप सिंह को  खनिज साधन और श्रम  | विश्वास सारंग  को  चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास |  इमरती देवी को   महिला एवं बाल विकास विभाग  | डॉ प्रभुराम चौधरी को  लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण   | महेंद्र सिंह सिसौदिया  को  पंचायत और ग्रामीण विकास  |  प्रद्युम्न सिंह तोमर  को  उर्जा |  प्रेम सिंह पटेल  को  पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण  |  ओम प्रकाश सकलेचा  को  सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी  |  उषा ठाकुर  को पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म  | अरविंद भदौरिया  को  सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन  | डॉ मोहन यादव को  उच्च शिक्षा |   हरदीप सिंह डंग को  नवीन एवं नवकरणीय उर्जा, पर्यावरण |   राजवर्धन सिंह  दत्तीगांव को  औद्योगिकी निति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है  | 

राजयमंत्रियों में  भारत सिंह कुशवाह को  उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार), नर्मदा घाटी विकास  | इंदर सिंह परमार  को स्कूली शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार), सामान्य प्रशासन  |  रामलेखावन पटेल को  पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण(स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुम्मकड़ एवं अर्द्धघुम्मकड़ जनजाति कल्याण(स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास | राम किशोर कांवरे(स्वतंत्र प्रभार), जल संसाधन विभाग  |  बृजेंद्र सिंह यादव  को लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी  | गिर्राज दंड़ौतिया को  किसान कल्याण एवं कृषि विकास  | सुरेश धाकड़  को लोक निर्माण विभाग  | ओपीएस भदौरिया  को नगरीय विकास एवं आवास  विभाग का जिम्मा सौंपा गया है  |