नरोत्तम :कांग्रेस का सूरज अस्ताचल की ओर
 Narottam Mishra

कांग्रेस आतंकवादियों की भाषा बोलती है

 

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कांग्रेस आतंकवादियों की भाषा बोलती है |  कांग्रेस का सूरज अस्ताचल की ओर है  | डॉ नरोत्तम मिश्रा ने विभाग वितरण के बाद शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त  कोय और कहा शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास व्यक्त किया है  | संसदीय कार्य मुझ पर हिन्दुस्तान में सर्वाधिक समय से है | विधि विभाग भी मुझ पर 10 साल रहा है |  जेल विभाग मेरे लिए नया है बाकी तो पुराने ही हैं  | गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर  निशाना साधा और कहा देशभर में कांग्रेस का सूरज अस्ताचल की ओर है  | कांग्रेस का एक समय एक छत्र राज था  | कांग्रेस आतंकवादियों की भाषा बोलती है |  लोग कांग्रेस छोड़-छोड़कर जा रहे हैं  |  कुछ दिनों में कांग्रेस इतिहास की वस्तु हो जाएगी |