Since: 23-09-2009
असली भाजपा कार्यकर्ता अब क्या करे
कांग्रेस और दूसरे दलों से बीजेपी में आकर पद हथियाने वाले नेताओं से अब बीजेपी के असल कार्यकर्ता और नेता परेशान हो चुके हैं | बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हीरेंद्र बहादुर सिंह ने अपना दर्द सोशल मीडिया पर बयान किया है | उन्होंने नेताओं से सवाल किया है ऐसे में भाजपा के असली कार्यकर्ताओं को क्या करना चाहिए | मध्य प्रदेश बीजेपी के कार्यसमिति सदस्य हीरेंद्र बहादुर सिंह का दर्द सामने आया है | उन्होंने लिखा है जिस तरह से भाजपा में बाहर के लोग आधिपत्य जमाते जा रहे हैं,अब असली भाजपा कार्यकर्ताओं को क्या करना चाहिए | नियुक्तियाँ भी धड़ाधड़ हो रही है | उन्होंने सवाल किया कि भाजपा में कोई शीर्ष नेता मार्गदर्शन करने बचा है क्या? हम लोगों के लिये सौ सौ बहाने हैं | अब तो दुःख दर्द पूछने वाला भी कोई नहीं है | हम भाजपा कार्यकर्ता कहाँ जायें ,जिन्होंने पूरी जवानी भाजपा में खपा दी | हालत ये है शिवराज सिंह चौहान और नरेंद्र सिंह तोमर को माँ बहन की गाली देने वाले एक सहकारिता मंत्री बन गये और एक प्रोटेम स्पीकर ,शायद विधानसभा में अध्यक्ष बनने जा रहे हैं | वाह री भाजपा ,हम लोगों ने इसीलिए जवानी खपा दी | क्या राजनीति में ऐसे समझोते किये जाते हैं |
MadhyaBharat
14 July 2020
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|