उमा भारती से मिले ज्योतिरातिदित्य सिंधिया
 UMA BHARTI

उमा ने सिंधिया का  तिलक लगाकर स्वागत किया

 

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच मुलाकात से नए राजनैतिक समीकरण बनते नजर आ रहे हैं  | इन दोनों नेताओं के निशाने पर कांग्रेस है |  उमा भारती ने कहा  ज्योतिरातिदत्य सिंधिया अपने नाम की तरह पूरे देश में जगमगाएंगे  | 

ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती से मिलने उनके बंगले पर पहुंचे |  उमा भारती ने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया |  इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है | लेकिन इन दोनों की मुलाक़ात ने राजनैतिक हलके को गर्माहट से भर दिया है   | उमा भारती और सिंधिया मध्यप्रदेश की राजनीति  में एक नया समीकरण बनने जा रहे हैं |  उमा भारती ने कहा कि सिंधिया परिवार से उनके पुराने पारिवारिक संबंध है |  ज्योतिरातिदत्य सिंधिया अपने नाम की तरह पूरे देश में जगमगाएंगे | उन्होंने कहा कांग्रेस का पूरा संकट राहुल गांधी के कारण है

|  कांग्रेस में अच्छे नेताओं की कद्र नहीं है  |  सचिन पायलट के आत्मसम्मान को भी ठेस पहुंची है  |   

सिंधिया ने हालांकि इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया  | लेकिन दो बड़े नेता मिलें और राजनीति न हो यह संभव ही नहीं है  | उमा भारती भी कुछ वक्त से सही लोगों और सही समय के इन्तजार में हैं |  सिंधिया के निशाने पर अब भी कमलनाथ और दिग्विजय सिंह हैं | कमलनाथ और कांग्रेस सरकार को  सिंधिया ने व्यापार और भ्रस्टाचार की सरकार कहा  |