अदालत परिसर में पेड़ पर चढ़ गई पीड़ित महिला
A woman climbing a tree

अपने बच्चे   से  नहीं मिलने से परेशान थी महिला

 

एक महिला का पति से विवाद चल रहा है | जब महिला अपने बच्चे से नहीं मिल पाई तो वह अदालत परिसर में लगे पेड़ पर चढ़ गई  | प्रशासन ने बड़ी मशक्क्त के बाद महिला को पेड़ से उतारा और उसे न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया  | 

परासिया के न्यायालय परिसर में एक पीड़ित महिला पेड़ के ऊपर चढ़ गई | जिसको पुलिस प्रशासन और नगरपालिका के  लोगों  ने बड़ी मशक्कत  के बाद पेड़ से उतारा |  महिला का अपने बच्चो को लेकर पति के साथ विवाद चल रहा है  | महिला दर दर भटक रही थी |  फिर भी उसको बच्चे न  मिलने के कारण वो न्यायालय परिसर के पेड़ पे चढ़ गई  |   इसके बाद  प्रशासन हरकत में आया और उस महिला को   सही सलामत  पेड़ से उतारा   और उसकी बात  सुनी  और पति समेत बच्चो को बुलाया गया  |