अपने खेत में रोपाई कर रही हैं सांसद
बस्तर के आदिवासी बेहद सरल सीधे और निष्कपट मने जाते हैं | ये किसी मुकाम पर पहुंच जाएं मगर अपनी संस्कृति से खुद को दूर नहीं रख पाते |
बस्तर की राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस मे लम्बे समय तक विधायक रहीं फूलोदेवी नेताम की इन दिनों खूब चर्चा है . राजनीतिक व्यस्तता से समय मिलते ही फूलो देवी पहुंचगईं अपने खेत मे | धान का रोपा लगाने. | उनका खेतों में रोपाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है |
बस्तर संभाग में हो रही लगातार बारिश के चलते किसान अपने खेतो में धान बुआई में जुट गए हैं | इसी बीच छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम भी अपने खेत मे धान की रोपाई करते हुए नजर आईं | सांसद को खेत मे रोपाई करते देख स्थानीय लोग अचंभित रह गए | फूलोदेवी नेताम अपने गांव | फरसगांव में खेत में धान रोपाई करते हुए नजर आईं | लगातार हो रही बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया है जिसके चलते किसानों के चेहरे खिल उठे हैं इसी के चलते राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम भी अपने खेत मे धान की रोपाई करने जुट गईं | फूलोदेवी नेताम ने बताया कि किसानी उनका मूल पेशा है, खेतों में रोपाई, फसल की कटाई व मिसाई सभी काम वह बखूबी कर लेती हैं | उन्होंने कहा मेरे सांसद बन जाने के बाद लोग मुझे रोपा लगाते देखकर अचंभित हैं, पर यह काम मैं बचपन से ही कर रही हूं | उन्होंने बताया कि सांसद चुने जाने से पहले विभिन्न पदों पर रहते हुए भी मैं कभी भी खेती के अपने मूल काम से पीछे नहीं हटी |