Since: 23-09-2009

Latest News :
पंजाब में आम आदमी पार्टी को दोहरा झटका.   गिरफ्तारी को चुनौती देनेवाली केजरीवाल की याचिका पर ईडी को दिल्ली हाई कोर्ट का नोटिस.   रेखा पात्रा ने कहा- संदेशखाली की जंग जारी रहेगी.   भारत ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई.   ईडी का आम आदमी पार्टी नेता दीपक सिंगला के आवास सहित कई ठिकानों पर छापा.   पंजाब में नहीं होगा अकाली दल व भाजपा का गठबंधन.   कांग्रेस को जनता से वोट मांगने का अधिकार नहीं: कैलाश विजयवर्गीय.   सूरज ने दिखाए तेवर, पारा 38 डिग्री के पास.   सोन नदी में डूबने से दो सगी बहनों समेत चार लोगों की मौत.   छह लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची.   एसएएफ के रिटायर्ड एएसआई ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या.   तीखे हुए गर्मी के तेवर 30 मार्च से फिर बदलेगा मौसम.   तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत.   बिलासपुर और सरगुजा के कांग्रेस प्रत्याशियों का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध.   नक्सलियों ने आईईडी लगाकर किया मार्ग अवरुद्ध.   बीजापुर में सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई में 6 नक्सली ढेर.   जलती हुई भट्ठी में गिरकर मजदूर की दुखद मौत.   घाटपदमुर-कुड़कानार पुलिया के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव.  
उज्जैन में सांदीपनि आश्रम का विकास होगा
उज्जैन में सांदीपनि आश्रम का विकास होगा
भगवन श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली उज्जैन में सांदीपनि आश्रम का विकास होगा ।नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री बाबूलाल गौर ने कहा है कि मध्यप्रदेश में प्राचीन संस्कृति के संरक्षण के लिये हर-संभव प्रयास किये जायेंगे। गौर आज उज्जैन में सांदीपनि आश्रम के विकास कार्यों का भूमि-पूजन करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे।श्री गौर ने कहा कि धार्मिक नगरी उज्जैन का प्राचीन इतिहास रहा है। नगर की पुरा-सम्पदा को सहेजने की जिम्मेदारी हम सबकी है। उन्होंने कहा कि पुरा-सम्पदा के संरक्षण के लिये धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जायेगा। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री मोहन यादव ने बताया कि आज से 5,200 वर्ष पूर्व भी उज्जैन में यह आश्रम था। इस आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भाई बलराम और मित्र सुदामा के साथ सांदीपनि आश्रम में विद्या अध्ययन किया था। ज्ञान के इस प्राचीन केन्द्र का पर्यटन विकास निगम द्वारा 30 लाख रुपये की राशि से आश्रम का सौंदर्यीकरण और विकास का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पूरी योजना के लिये प्रदेश सरकार ने 4 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि मंजूर की है। इस मौके पर महापौर श्री रामेश्वर अखण्ड भी मौजूद थे।
MadhyaBharat

Comments

Be First To Comment....
Video
Advertisement
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.