Since: 23-09-2009
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने दिए संकेत
मध्य प्रदेश में 26 सीटों पर उपचुनाव सितम्बर के आखिरी सप्ताह में करवाए जा सकते हैं | मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में उप चुनाव समय पर होंगे और सितंबर के अंत तक इन्हें करा लिया जाएगा |
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा बिहार में समय पर चुनाव होंगे | इसके साथ ही मध्यप्रदेश में भी सितंबर महीने के अंतिम सप्ताह में चुनाव करवा लिए जाएंगे | मुख्य चुनाव आयुक्त के बयान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि चुनाव की तारीख की घोषणा जल्द ही हो सकती है | मध्य प्रदेश में 26 सीटों पर उप चुनाव होना है, जिसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं | पत्रिका के की नॉट कार्यक्रम में मुख्यचुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा हमारा इरादा दृढ़ है | लेकिन एक्स्ट्रा ऑर्डनरी स्थिति में चुनाव बढाए जा सकते हैं | लेकिन हम समय सीमा में चुनाव करवाना चाहते हैं | उन्होंने कहा हमने राजनैतिक दलों से सुझाव मांगे हैं | और कोरोना संक्रमण के बीच हम पूरी एहतियात के साथ चुनाव करवाना चाहते हैं | कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए पहले उप चुनाव कुछ समय के लिए टलने की आशंका जताई जा रही थी | लेकिन अब मुख्य चुनाव आयुक्त बयान से यह साफ हो गया है कि मध्य प्रदेश में तय समय पर ही चुनाव होंगे | सितंबर के अंत तक ये पूरे हो जाएंगे | हालांकि चुनाव आयोग इस बार कोरोना को लेकर बहुत अहतियात बरतेगा | माना जा रहा है कि वोटर्स की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे | इसके साथ ही इनमें शारीरिक दूरी के साथ कोरोना को लेकर जारी किए गए सभी नियमों का पालन कराया जाएगा |
MadhyaBharat
All Rights Reserved ©2021 MadhyaBharat News.
Created By:
![]() |