जान जोखिम में डालकर पानी के कुंड में स्टंट
  Life risk

कई बार हो चुके हैं हादसे नहीं ली सीख

 

 

छिंदवाड़ा में धटामाली नदी पर बने गहरे कुंड कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं  |  बरसात  के समय यहाँ हमेशा  बाढ़ का खतरा बना रहता है | फिर भी लोग जान जोखिम में डालकर यहाँ स्टंट करते हैं  और कुंड में छलांग लगाकर नहा रहे | जिससे कभी भी कोई  बड़ा हादसा हो सकता है |   

परासिया में  स्थित  देवरानी दाई मंदिर और  धटामाली नदी पर बना |  विशाल कुण्ड का झरना  लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है |  जिसे देखने  सकैड़ों लोग प्रतिदिन यहाँ आते है | इन्ही के बीच कई ननिहाल अपनी जान की परवाह किये बगैर |  झरने के बीच गहरे कुण्ड में 25 से 30 फिट की ऊँचाई से छलांग लगाते और नहाते हैं|  लोग जान जोखिम में डालकर  झरने की तेज जलधारा के द्वार पर बैठकर  मछली पकड़ते है  | पूर्व में यहां कई हादसे हो चुके है   |  जिसके चलते लोगों को यहाँ स्टंट ना करने और तेज धारा में ना जाने की समझाइस भी दी जा चुकी है |  बताया जाता है की  बरसात के दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक बरसात होने से नदियां उफान पर आ जाती है | जिसके चलते कई  हादसे हो चुके है| फिर भी जान जोखिम में डालकर लोग यहाँ स्टंट दिखाते हैं  |