शहर व्यवस्था देखने साइकिल से निकले कलेक्टर ,एसपी
 Cycle monitoring

कन्टेनमेंट जोन का लिया जायजा लोगों को दी समझाइस

 

बस्तर में कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए लॉक डाउन की घोषणा की गई है | जिसके चलते बस्तर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक  ने शहर का निरीक्षण साइकिल से किया  | और प्रशासन के नियमों का पालन ना करने वालों पर कार्यवाई की  | 

बस्तर कलेक्टर रजत बंसल और  पुलिस अधीक्षक  दीपक झा  जगदलपुर की सड़क पर साईकिलिंग करते हुए शहर के भ्रमण पर निकले |  जिसके बाद  आईएएस और आईपीएस अफसर को सायकल पर देख आम नागरिकों सहित तैनात प्रशासनिक अमला भी भौंचक्क रह गया.. जगदलपुर शहर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजो को देखते हुए शहर में 23 जुलाई से 30 जुलाई तक लॉक डाउन की घोषणा की गई है |  सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक प्रतिष्ठान खोलने के आदेश दिए गए है | इन दोनो अफसरों ने   बिना मास्क व बेबजह बाहर घूम रहे लोगों पर  कार्रवाई की | और कॉनटेन्मेंट जोन पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया |