महिलाओं ने की अधिकारी की चप्पल से पिटाई
 Officer beaten

अनैतिक संबंधों के लिए दबाव बनता था अधिकारी  

 

मध्यप्रदेश के सतना से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है  | यहाँ अनैतिक सम्बन्ध बनाने का दबाव डालने वाले अधिकारी की महिलाओं ने चप्पलों से पिटाई कर दी | इस अधिकारी के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत की गई है |  

मैहर के BEO पर उनके ही कार्यालय में काम करने वाली 2 महिलाओं ने संगीन आरोप लगाए हैं |  महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा है कि अधिकारी लगातार उन पर अनैतिक संबंध बनाने का दवाब बना रहा था |  कई बार समझाईश देने के बाद भी अफसर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया |  जिसके बाद अफसर की हरकतों से परेशान होकर दोनों महिलाओं ने भी BEO की चप्पल से जमकर पिटाई भी कर दी है| वहीँ महिलाओं द्वारा मैहर थाना में BEO कमला प्रसाद वर्मा के खिलाफ  शिकायत दर्ज करवाई गई है |  सतना के मैहर में खंड शिक्षा अधिकारी पर उनके कार्यालय में काम करने वाली 2 महिलाओं ने अश्लीलता करने के आरोप लगाए हैं | महिला कर्मचारियों का कहना है कि बीईओ  वर्मा लगातार इन महिला कर्मचारियों पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे थे | अधिकारी की  करतूतों से परेशान होकर महिलाओं ने मंगलवार को कार्यालय में ही उसकी चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी |  पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है |